Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री म... Deoghar Heritage News: बाबा मंदिर के बाद अब प्राचीन धरोहरों से भी पहचान बनाएगा देवघर; खुदाई में मिली... Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों का हंगामा; सड़क पर पलटा गोबर, पुलिस से... Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां; जत्थेदार के सुझा... Political Breaking: आम आदमी पार्टी के पूर्व MLA पर गिरी गाज; विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए जारी कि... Traffic Rules Update: अवैध जुगाड़ू वाहनों के खिलाफ RTO की बड़ी मुहिम; सड़कों पर मचा हड़कंप, वसूला भार... Ludhiana Crime News: लुधियाना में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला से लूट; इलाके में फैली दहशत, पुलि... Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF न... Sandeep Pathak & Rajinder Gupta: सांसद संदीप पाठक और राजिंद्र गुप्ता को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब... Faridkot Youth Death in Canada: कनाडा में फरीदकोट के युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पह...

West Bengal Election Results: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत; सांसद चिंतामणि महाराज ने खुद बनाई और खिलाई कार्यकर्ताओं को ‘झालमुरी’

बलरामपुर: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है. भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अलग अलग तरीकों से इस बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. रामानुजगंज दौरे पर पहुंचे सांसद चिंतामणि महाराज ने इस जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं को झालमुरी बनाकर खिलाया और सभी को बंगाल जीत पर धन्यवाद दिया.

सांसद ने झालमुरी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाया

गुरुवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सुशासन तिहार में शामिल होने के लिए रामानुजगंज पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद बंगाल जीत का जश्न उन्होंने कार्यकर्ताओं को झालमुरी खिलाकर किया. सांसद ने अपने हाथों से झालमुरी बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा.

भाजपा पर भरोसा जताने बंगाल की जनता का धन्यवाद

सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज ने रामानुजगंज दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में के अलावा दो और राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा. मोदी जी, अमित शाह और नितिन गडकरी के नेतृत्व में वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है. ऐसा लग रहा था कि जीतना बहुत कठिन है लेकिन इनके मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता लगे हुए थे और आज बंगाल की जीत सबसे बड़ी जीत के तौर पर पूरा देश मान रहा है.

आज हमारे कार्यकर्ता लोग जुटे हैं. इस जीत के लिए वहां की जनता जिन्होंने भाजपा पर भरोसा किया, उन्हें धन्यवाद देता हूं. यहां से भी जो हमारे कार्यकर्ता वहां काम करने गए थे वो सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं- चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा

सुशासन तिहार में शामिल हो रहे सांसद मंत्री

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के जरिये गांव गांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सांसद विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं. शिविर के माध्यम से जनता की समस्याएं जनप्रतिनिधि सुन रहे हैं साथ ही त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं.