Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... असम राइफल्स ने हथियारों का जखीरा बरामद किया Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग से भारत के लिए अच्छी खबर Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... राज्यपाल की चाल को नाकाम करने आगे आये वामपंथी

मध्य माली में हथियारबंद लड़ाकों का हमला तेज हुआ

सशस्त्र अभियान में कम से कम 30 लोगों की मौत

एजेंसियां

बमाकोः मध्य माली में अल-कायदा से जुड़े लड़ाकों द्वारा किए गए हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। पिछले महीने के अंत में सशस्त्र समूहों द्वारा शुरू किए गए व्यापक समन्वित हमलों के बाद से यह सबसे घातक हमला माना जा रहा है।

स्थानीय, सुरक्षा और प्रशासनिक सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि मोप्ती क्षेत्र के कोरिकोरी और गोमोसोगौ गांवों में एक दिन पहले हुए हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए। वहीं, एक सहायता कार्यकर्ता, एक राजनयिक और एक सुरक्षा स्रोत सहित तीन अन्य सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि हमलावरों ने मोप्ती के दो अलग-अलग स्थानों पर हमला किया, जिसमें बुधवार को कम से कम 50 लोग मारे गए।

ये ताजा हमले उस घटना के एक दिन बाद हुए हैं जब सशस्त्र लड़ाकों ने केनिएरोबा सेंट्रल जेल पर धावा बोल दिया था। यह जेल परिसर बामाको से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जिसमें 2,500 कैदी बंद हैं। इनमें से कम से कम 72 कैदियों को माली सरकार द्वारा अत्यधिक महत्वपूर्ण (हाई वैल्यू) माना जाता है।

माली 25 और 26 अप्रैल से हमलों की लहर से जूझ रहा है, जब अल-कायदा से जुड़े समूह जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन ने तुआरेग विद्रोही समूह अज़ावाद लिबरेशन फ्रंट के साथ हाथ मिला लिया था। हिंसा के साथ-साथ नागरिक भीषण सूखे की मार भी झेल रहे हैं। जल संसाधनों को लेकर फुलानी ग्रामीणों और माली सेना समर्थित डोगन मिलिशिया समूह के बीच संघर्ष एक गंभीर बिंदु बना हुआ है।

बुधवार को बामाको में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान माली सेना के कमांडर जिब्रिला मैगा ने कहा कि लड़ाके अप्रैल के हमलों के बाद खुद को पुनर्गठित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन हमलों में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो गई थी और रूसी सैनिकों को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी शहर किडल से हटना पड़ा था। मैगा ने चेतावनी दी कि खतरा अभी भी मौजूद है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सेना उनकी गतिविधियों को बाधित कर रही है। JNIM ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह राजधानी बामाको की ओर जाने वाली सड़कों पर चौकियां बनाकर नाकाबंदी करने की कोशिश करेगा।