Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब... Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू की 'शुकराना यात्रा'; अमन-चैन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों...

Brother Murder Case: मामूली विवाद में बड़े भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, कत्ल के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर

पलवल: हरियाणा के पलवल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शहर के सबसे व्यस्त इलाके में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामला पलवल के शहर थाना क्षेत्र के दरबार कुआं इलाके का है, जहां दो सगे व्यापारी भाइयों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। दोनों भाई दरबार कुआं स्थित दुकानों के ऊपर बने किराए के मकान में रहते थे और सोने की ढलाई का काम करते थे।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान बड़े भाई सुरेश कुमार ने छोटे भाई विक्रम पर चाकू और सुआ से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी सुरेश खुद पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद वह पुलिस को लेकर मौके पर भी आया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू और सुआ भी बरामद कर लिया गया है।

शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले थे और पलवल में किराए पर रहकर सोना ढलाई का काम करते थे। आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।