Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Barnala News: पुलिस की सूझबूझ से विधायक की भूख हड़ताल खत्म; अब SIT करेगी मामले की निष्पक्ष जांच बोलेरो से एटीएम उखाड़ ले गये चोर, देखें वीडियो Ludhiana News: नाजायज माइनिंग पर लुधियाना में बड़ा बवाल; 25-30 गांवों के सरपंचों ने डीसी को घेरा, दी... Hajipur-Talwara Road Accident: हाजीपुर-तलवाड़ा सड़क पर भीषण हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार... असम में बीजेपी की जीत के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज Punjab Politics: सीएम भगवंत मान के धमाकों वाले बयान पर बवाल; तरुण चुघ बोले- 'हिम्मत है तो सबूत दें य... Ludhiana Dream City: लुधियाना की 'सबसे सुरक्षित' ड्रीम सिटी में वारदात; हाई-टेक सिक्योरिटी के दावों ... Ludhiana Dream City: लुधियाना की 'सबसे सुरक्षित' ड्रीम सिटी में बड़ी वारदात; हाई-टेक सुरक्षा के दावो... जीत के अंतर से तीसरे प्रत्याशी को ज्यादा वोट जातिगत भेदभाव धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता

Nuh Crime: नूंह में शादी बनी जंग का मैदान; नोटों की माला को लेकर भिड़े दो जीजा, जमकर चले लाठी-डंडे

नूंह: नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल नहेदा गांव में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया जब साले की शादी में शामिल दो जीजा आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, यहां तक कि पथराव भी हुआ।

नोटों की माला बनी विवाद की वजह 

जानकारी के अनुसार, पप्पू कुरेशी के बेटे की बारात नहेदा गांव से पलवल जिले के एक गांव के लिए रवाना होनी थी। बारात से पहले पारंपरिक रस्म ‘सलाम’ के दौरान दूल्हे के बड़े जीजा नदीम ने उसके गले में नोटों की माला पहनाई। इसी दौरान छोटे जीजा बूल्लर ने छत पर चढ़कर आतिशबाजी करते हुए नोटों की गड्डियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि छोटे जीजा की इस हरकत को बड़े जीजा ने अपनी बेइज्जती के तौर पर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। हालात यहां तक बिगड़ गए कि मौके पर पथराव भी होने लगा, जिससे शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरे मामले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी स्तर पर बातचीत कर मामले को शांत किया और बिरादरी के बीच राजीनामा कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि मेवात क्षेत्र में दूल्हे को नोटों की माला पहनाने का रिवाज काफी प्रचलित है। कई बार इस दिखावे में लोग लाखों रुपये की मालाएं किराए पर लेकर अपनी हैसियत दिखाने की कोशिश करते हैं, जो कई बार इस तरह के विवाद की वजह भी बन जाता है।