Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब... Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू की 'शुकराना यात्रा'; अमन-चैन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों... Ranchi Crime: रांची में ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार; बिहार से जुड़ा है तस्करी का क... Palamu Crime Update: पुलिस जवान को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर; अब रिमांड पर लेगी प... Maternal Death Case: प्रसव के दौरान हुई मौत पर सरकार सख्त; सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कार... Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया... Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का... Naxal Funding Alert: केंदू पत्ते के कारोबार से नक्सलियों की करोड़ों की लेवी वसूली पर पुलिस की नज़र; ... Palk Strait: पाल्क स्ट्रेट पार करने वाले 7 साल के इशांक सिंह का जलवा; JSCA और CCC ने किया सम्मानित

Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को सख्त निर्देश

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एक करोड़ रुपये से अधिक के किसी भी वित्तीय प्रस्ताव या निर्णय के लिए अब सीधे मंत्री स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुरक्षित और “काउंटर-चेकिंग” आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

यह फैसला हरियाणा सचिवालय में हाल ही में सामने आए एक संवेदनशील मामले के बाद लिया गया है। हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के कर्मचारी बलवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने से प्रशासनिक तंत्र में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय बलवंत सिंह को सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।बलवंत सिंह झज्जर जिले के मुंडाहेड़ा गांव के निवासी थे और अपने परिवार—पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे—के साथ पंचकूला के पास बलटाना में रह रहे थे। घटना के बाद उनकी पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें एचपीजीसीएल के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अमित दीवान, आशीष गोगिया और राजेश शामिल हैं, जो पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में तैनात थे। आरोप है कि इन तीनों ने बलवंत को आत्महत्या के लिए उकसाया।

गौरतलब है कि अमित दीवान पहले से ही आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े सरकारी खातों में लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अनिल विज ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब विभागों में वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।