Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीठ में  पीठ में छुरा घोंपने वाली कार्रवाईः डीएमके Bathinda-Chandigarh Highway: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कार बनी आग का गोला; यात्रियों में मची अफरा-तफरी केरल में चुनाव जीतने के बाद यूडीएफ की राजनीति तेज Gurdaspur Crime: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप; गुरदासपुर में 2 युवकों पर चली गोलियां, इ... Barnala News: पुलिस की सूझबूझ से विधायक की भूख हड़ताल खत्म; अब SIT करेगी मामले की निष्पक्ष जांच बोलेरो से एटीएम उखाड़ ले गये चोर, देखें वीडियो Ludhiana News: नाजायज माइनिंग पर लुधियाना में बड़ा बवाल; 25-30 गांवों के सरपंचों ने डीसी को घेरा, दी... Hajipur-Talwara Road Accident: हाजीपुर-तलवाड़ा सड़क पर भीषण हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार... असम में बीजेपी की जीत के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज Punjab Politics: सीएम भगवंत मान के धमाकों वाले बयान पर बवाल; तरुण चुघ बोले- 'हिम्मत है तो सबूत दें य...

Gohana Crime: गोहाना में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला; रास्ते में घेरकर धमकाया, फिर घर में घुसकर की मारपीट

गोहाना: गोहाना के गांव भंडेरी की महिला सरपंच के प्रतिनिधि यानी उनके पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमलावरों ने न सिर्फ रास्ते में गाड़ी को घेरकर रोकने की कोशिश की, बल्कि पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश भी की। घटना के पीछे पंचायती जमीन का विवाद बताया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

स्कॉर्पियो में आए हमलावर, रास्ते में रोका

महिला सरपंच के प्रतिनिधि यानी उनके पति प्रदीन ने बताया कि गोहाना जाते समय रास्ते मे आहूलाना गांव के बाद जम्मू कटड़ा हाइवे पुल के निचे उनकी गाड़ी कर सामने एक काले रंग की  स्कार्पियो ने उसकी गाड़ी के सामने  गाड़ी, अड़ा कर पिस्टल दिखाकर दी धमकी। वो तुरंत अपनी गाड़ी को वापस घूमाकर अपने गांव मे घर पर पहुंचा, जहां हमलावारों ने उसका पीछा करते हुए उसके घर पर आकर उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया और डराने-धमकाने की कोशिश जारी रखी।

घर में घुसकर तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश 

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने घर के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। घर में रखा तेल का ड्रम भी गिरा दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने आग लगाने की भी कोशिश की, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित के मामा कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव में पंचायती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 30 अप्रैल को इस जमीन की बोली रद्द हो गई थी, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था। इसी विवाद के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया होने की आशंका जताई जा रही है। महिला सरपंच सर्वसम्मति से चुनी गई। बताया गया कि पीड़ित प्रदीप की पत्नी गांव की सरपंच है, जिसे सर्वसम्मति से चुना गया था। इसके बाद से ही पंचायत से जुड़े मामलों में परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था।

यह पूरी घटना दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि हमलावर गांव भंडेरी के साथ-साथ आसपास के गांवों के भी रहने वाले हैं, जो स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।