Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्... Ratlam News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ ... Bhopal High-Profile Case: सीसीटीवी, व्हाट्सएप चैट और चोट के निशान; CBI के सवालों में घिरीं पूर्व जज ... Chhatarpur News: न्याय न मिलने से आहत युवती ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की कार्यशैली प... Rajgarh News: शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन हुई रफूचक्कर; 2 लाख रुपये ठगने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह... Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी और ओलावृष्टि से गिरेगा पा... Ghazipur Murder Case: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; कटरा गैंग पर आरोप, कोतवाल लाइन हाजि... Punjab Government Big Decision: पंजाब में खत्म हुई ठेकेदारी प्रथा; 65,000 कर्मचारियों को मिलेगी पक्क... Dhamtari News: सराफा कारोबारी के साथ 70 लाख की धोखाधड़ी; कारीगर का बेटा जेवर लेकर हुआ फरार Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार

Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा

बड़वानी। शहर सहित क्षेत्र में मंगलवार सुबह से मौसम में तब्दीली नजर आई। अचानक आसमान में बादलों का पहरा बढ़ा। सुबह 10 से तेज हवाओं को दौड़ शुरू हुआ। बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के बीच हल्की वर्षा का दौर भी शुरू हुआ। इससे सड़कें भीग गई। वहीं भीषण गर्मी के बीच जनजीवन को खुशनुमा मौसम से राहत मिली। इस दौरान वर्षा के साथ धूप-छांव का मौसम भी बनता रहा।

उधर इंदौर मौसम: बादलों ने लगाई पारे की रफ्तार पर लगाम, दो दिन तेज गर्मी से मिलेगी राहतकिसान ओम प्रकाश काग के अनुसार वेयर हाउस में बनाए समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं खुले में रखा था। अचानक हवा आंधी के साथ वर्षा शुरू हो गई। किसान और हम्मालों द्वारा गेहूं को भीगने से बचाने के लिए बरसाती डाली, लेकिन फिर भी बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। हालांकि 10.30 बजे आसमान से बादलों का पहरा हटते ही तेज धूप खिल उठी।