Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत

रांचीः राज्य की राजधानी रांची से सटे खूंटी के कर्रा इलाके में पीएलएफआई उग्रवादियों ने एक बार फिर से रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट को अपना निशाना बनाया है. साइट पर फायरिंग कर वाहनों को आग लगाने का भी प्रयास किया गया. उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी भी ली है.

आते ही शुरू की फायरिंग

संगठन पीएलएफआई द्वारा खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुट्टू में रेलवे का काम कर रही कंपनी के साइट पर हमला किया गया. मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और आते ही फायरिंग शुरू कर दी. उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कुछ वाहनों को आग लगाने की भी कोशिश की लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाए. घटनास्थल से कई खोखे और उग्रवादी द्वारा फेंका गया पर्चा बरामद किया गया. कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए हमले के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.

धमकी दी गई, संगठन से बात करने के बाद करो काम

फायरिंग के बाद उग्रवादियों के द्वारा मौके पर पीएलएफआई का पर्चा भी छोड़ा गया है. पर्चा में पीएलएफआई सुप्रीमो अमृत होरो के नाम पर धमकी लिखी गई है. पर्चा में लिखा गया है कि अनूप जी आप संगठन से बगैर वार्ता किए काम कर रहे हैं, इसलिए यह घटना घटी है, जब तक वार्ता नहीं होगी तब तक काम बंद रहेगा.

जांच में जुटी पुलिस

पीएलएफआई के द्वारा जिस इलाके में रेलवे का काम कर रही कंपनी के कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला किया गया, वहां पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं. इसके बाद पीएलएफआई के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया था, जिसमें कई उग्रवादी मारे गए थे. लेकिन एक बार फिर से पीएलएफआई एक्टिव हुआ है और कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला कर रहा है.

‘कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला करने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है उन्हें पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही वे पकड़े जाएंगे.’ ऋषभ गर्ग, खूंटी एसपी