Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा

देवघर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर नए पुलिस अधीक्षक लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. पुलिस पदाधिकारियों को नियमित कार्रवाई और सघन गश्ती के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं.

इसी कड़ी के तहत शहर में चल रही विशेष गश्ती अभियान के दौरान पुलिस ने टावर चौक से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल श्रीवास्तव के रूप में हुई है.

आरोपी ने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस दल ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था. युवक की हरकतों पर संदेह होने पर जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वह भागने लगा, मगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की.

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पास मिला हथियार कुंडा थाना क्षेत्र के विजय गुप्ता नामक व्यक्ति ने दिया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान गौरव कुमार झा उर्फ मोंटी का नाम भी सामने आया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

हथियार के बल पर आरोपी गैंग चलाते थे

पुलिस के अनुसार, यह सभी आरोपी हथियार के बल पर एक गैंग चलाते थे और शहर के दुकानदारों को डराकर उगाही करते थे. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वहीं, एक दिन पूर्व देवघर के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र के बैग से पिस्तौल बरामद होने की घटना ने भी क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी थी. इस मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दी थी. जिसके बाद से पुलिस की तरफ से गश्ती बढ़ा दी गई है.

पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था

जिले में लगातार अवैध हथियारों की बरामदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. हाल ही में हथियार तस्करी के मामले में एटीएस और एनआईए द्वारा भी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.