Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ... Gautam Gambhir vs Virat Kohli: बर्मिंघम में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और विराट के बीच दिखी दूरी, अनबन... Ranveer Singh Pralay: वर्ल्ड क्लास ज़ॉम्बी फिल्म बनाने की तैयारी, फिल्म में हॉलीवुड के टॉप प्रोस्थेटि... नेपाली शेयर बाजार में भारी गिरावट: नई सरकार के 5 महीनों में निवेशकों को लगा अरबों का झटका SGB Tax Rules: मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री और ब्याज पर टैक्स, ITR में ऐसे दिखाएं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की ... स्मार्टफोन खरीदने का बदल गया तरीका: क्या AI फीचर्स बन गए हैं आपकी पहली पसंद? पढ़ें लेटेस्ट सर्वे रिपो... गलती से एसिड या टॉयलेट क्लीनर पी लें तो शरीर में क्या होता है? जानिए तुरंत अपनाए जाने वाले उपाय गुमला: 3 साल की मासूम से दरिंदगी और पंचायत की शर्मनाक 'पार्टी', पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार Punjab Crime News: जमानत पर बाहर आए मेवा सिंह की निर्मम हत्या, आधी रात को घर में घुसकर हमलावरों ने द...

Ranchi News: रांची के बड़ा तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव; गंभीर बीमारी से थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस

रांची: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है. बुजुर्ग महिला की पहचान दीपा चौधरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह गंभीर बीमारी को लेकर काफी परेशान थी और इसी वजह से उनकी मौत हो गई.

सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को यह जानकारी दी कि बड़ा तालाब में एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. शव एक बुजुर्ग महिला का था. पुलिस ने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हो पाई थी. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए महिला की तस्वीर के साथ कोतवाली पुलिस का नंबर जारी करते हुए लोगों से शव की पहचान की मदद मांगी.

अपनी बीमारी से परेशानी थी महिला

लगभग 3 घंटे के बाद बुजुर्ग महिला के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई. बुजुर्ग महिला कोतवाली थाना क्षेत्र के ही रहने वाली दीपा चौधरी थी और बीमारी से काफी परेशान थी. पुलिस को आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने ये कदम उठाया होगा.

बड़ा तालाब से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ था. बुजुर्ग महिला की पहचान दीपा चौधरी के रूप में हुई है. सोशल मीडिया के जरिए महिला की पहचान कर परिजन थाना पहुंचे थे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है. महिला किसी गंभीर बीमारी से काफी परेशान थी और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने बीमारी से तंग आकर ही आत्महत्या की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. घर के सीसीटीवी जांच में भी साफ दिखा है कि महिला अकेले ही अपने घर से बाहर निकली थी: सनोज चौधरी, थाना प्रभारी