Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

MP Government Appointments: मोहन सरकार की नियुक्तियों में सिंधिया और तोमर समर्थकों का दबदबा, जानें किसे मिला कौन सा पद

मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। निगम-मंडलों, बोर्ड और प्राधिकरणों में कई अहम नियुक्तियां हो चुकी है। खास बात यह रही कि अब तक जारी सूची में ग्वालियर-चंबल का दबदबा बना हुआ है। यानी कई अहम नियुक्तियां इसी इलाके के नेताओं को मिली हैं। इससे अन्य क्षेत्रों के नेताओं की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

अब तक जारी सूची में ग्वालियर-चंबल का दबदबा
ग्वालियर में जयभान सिंह पवैया को वित्त आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी
श्योपुर में रामनिवास रावत को वन विकास निगम अध्यक्ष पद दिया गया
अशोकनार में केपी यादव को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया
ग्वालियर में महेंद्र यादव एपेक्स बैंक मध्य प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया
भिंड में केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष पद मिला
ग्वालियर में केशव सिंह बघेल को पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
भिंड में संजीव कांकर को नागरिक आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं, सिंधिया खेमे के कई नेता भी इंतजार कर रहे हैं। यहां कई नाम चर्चा में है। जिनमें डबरा की पूर्व विधायक इमरती देवी, ग्वालियर पूर्व से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, दिमनी (मुरैना) से पूर्व विधायक गिरिराज दंडोतिया, मुरैना के रघुराज कंसाना और भिंड की गोहद विधानसभा से पूर्व विधायक रणवीर जाटव के नाम शामिल हैं।

इधर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। भोपाल विकास प्राधिकरण के लिए चेतन सिंह का नाम चर्चा में है, जबकि जबलपुर विकास प्राधिकरण के लिए संदीप जैन का नाम सामने आ रहा है। वहीं, ग्वालियर-चंबल के नेताओं को अभी और उम्मीद है।