Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया... Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हा... Karnal Police Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गो... Krishan Lal Panwar on Dushyant: सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का तंज- 'जब सत्ता में थे तब भाजपा ... Weather Update: अप्रैल में ही 44 डिग्री पहुंचा पारा, सूर्य देव उगल रहे आग; जानें मई-जून में कितनी सत... Sirsa Crime News: सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर ऊपर चढ़ाई कार; मची स... Haryana Assembly Special Session: हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने किया सत्र का बॉयकॉट,... BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्व... Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे ... Bokaro Crime News: बोकारो में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, मायके जाने की जिद पर...

Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ताला

ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) और जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

अस्पताल में हृदय रोगियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए 16 अतिरिक्त बेड के साथ नए वार्ड का बड़े स्तर पर उद्घाटन किया गया, लेकिन हकीकत यह है कि उद्घाटन के तुरंत बाद ही इस वार्ड पर ताला लग गया। इस स्थिति ने न केवल प्रबंधन की तैयारी पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।

उद्घाटन के बाद ही बंद हुआ वार्ड

गुरुवार को पुराने मेडिसिन आईसीयू को कार्डियोलॉजी विभाग में मर्ज कर 16 अतिरिक्त बेड जोड़ने का दावा किया गया था। अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने फीता काटकर इसका शुभारंभ भी किया, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ, वार्ड को बंद कर दिया गया। नए वार्ड के गेट पर ताला लटकता मिला, जिससे मरीजों को कोई राहत नहीं मिल सकी।