Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, विजेंद्र गुप्ता ने सत्र को लेकर कही ये ब... भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में कई लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती Rupnagar Weather: रूपनगर में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, लू का अलर्ट Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार Punjab Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गं... Punjab News: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन का संघर्ष का ऐलान, संगरूर में होगा बड़ा रोष मा... Astrology Fraud: ज्योतिष के नाम पर परिवार से बड़ी ठगी, धोखाधड़ी का तरीका जान रह जाएंगे हैरान Punjab Crime: गन पॉइंट पर छीनी गई इनोवा गाड़ी पुलिस ने की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण हीट वेव का अलर्ट, दिन के साथ अब रातें भी सताएंगी; जानें मौसम व... Punjab News: पंजाब पुलिस सांसदों को सुरक्षा देने में नाकाम, बीजेपी नेता तरुण चुघ का भगवंत मान सरकार ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुंचा

हिसार: हरियाणा में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का प्रकोप है। दिन और रात के पारे में उफान देखने को मिल रहा है परन्तु आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की सम्भावना बन रही है। लगातार पश्चिमी गर्म मरूस्थलीय शुष्क हवाओं और सूर्य के तल्ख तेवरों से सम्पूर्ण इलाके में तापमान सामान्य से अधिक बने हुए और तपती गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है।

हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40.0 डिग्री सैल्सियस से 44.6 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन रोहतक का रहा जहां 44.6 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 15 वर्षों यह सर्वाधिक तापमान है। हिसार का 43.0 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। वहीं दूसरी तरफ रात्रि तापमान भी 25.0 से 30.0 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। भिवानी की रात 30.0 डिग्री सैल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रही।

मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इस मौसम प्रणाली का असर रविवार रात्रि तक रहेगा, जिससे तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस मौसम प्रणाली से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। 27 से 29 अप्रैल के बीच भी मौसम में बदलाव रहेगा।