Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा: बाड़ी में खेलते समय खुले कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से ... खैरागढ़ में कोटवारों का हल्लाबोल: बेमियादी हड़ताल शुरू, वंशानुगत नियुक्ति और ड्यूटी व्यवस्था पर प्रश... बंदूक छोड़ हाथों में थामी राखी: कांकेर पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बनाईं 700 से ज्य... महासमुंद को मिली ₹31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन, नए ब... IGKV पेपर लीक कांड का पर्दाफाश: प्रोफेसर ने एंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन किया था पर्चा, मास्टरमाइंड सहि... पंजाब में 27 अगस्त को 'महाबंद' का ऐलान: सांझा फ्रंट का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में ठप रहेगा कामका... लुधियाना में शराब पार्टी में खूनी खेल: दोस्त ने तेजधार हथियार से फैक्ट्री मालिक की गर्दन काटकर की हत... लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ...

Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी

रोहतक: हिसार के सब्जी मंडी पुल पर 17 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में अब महम चौबीसी सर्वजातीय सर्वखाप ने शनिवार सुबह 11 बजे पंचायत का आयोजन किया। अध्यक्षता सिंहमार खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलशेर सिंहमार उर्फ पोपन ने की। पंचायत में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

हिसार सीआईए इंचार्ज पवन कुमार सिंहमार महम शहर से सटे गांव खेड़ी महम के रहने वाले हैं। उनके पिता राजवीर किसान हैं। अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में आए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री जिस सीआईए इंचार्ज पवन पर आरोप लगा रहे हैं, उसमें उनकी कोई गलती नजर नहीं आती।

राजेश धनखड़ ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुष्यंत चौटाला पुलिस की गाड़ी की खिड़की खोलने का प्रयास करते है व उसके पीछे भागते नजर आ रहे हैं। इसमें दुष्यंत का छिछोरापन साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा कि पवन ने गाड़ी से उतरकर दुष्यंत चौटाला के काफिले में आगे चल रहे चालक को गाड़ी सही तरीके से चलाने के लिए कहा था।

खाप प्रधान अनिल राठी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के परदादा चौधरी देवीलाल को महम हलके से उप प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में इस क्षेत्र का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महम चौबीसी की सर्वजातीय खाप पवन के साथ खड़ी है। जाट संस्था के उप प्रधान व खेड़ी महम के पूर्व सरपंच धर्मराज ने कहा कि पवन के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।

सिंहमार खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलशेर उर्फ पोपन ने कहा कि पवन को पुलिस जांच में क्लीन चिट मिल चुकी है। दुष्यंत चौटाला बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। हम पहले उनकी पंचायत का इंतजार करेंगे। इसके बाद जरूरत पड़ी तो चौटाला गांव की पंचायत में भी शामिल होंगे।