Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेट्रो स्टेशन की गहराई में रात बीता रहे हैं यूक्रेनी नागरिक यूक्रेन का एफ 16 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ साइनायड युक्त टमाटर खाने से पंद्रह हाथियों की मौत पुलिस चौकी पर आक्रमण में पांच अफसरों की मौत लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुंचा

हिसार: हरियाणा में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का प्रकोप है। दिन और रात के पारे में उफान देखने को मिल रहा है परन्तु आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की सम्भावना बन रही है। लगातार पश्चिमी गर्म मरूस्थलीय शुष्क हवाओं और सूर्य के तल्ख तेवरों से सम्पूर्ण इलाके में तापमान सामान्य से अधिक बने हुए और तपती गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है।

हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40.0 डिग्री सैल्सियस से 44.6 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन रोहतक का रहा जहां 44.6 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 15 वर्षों यह सर्वाधिक तापमान है। हिसार का 43.0 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। वहीं दूसरी तरफ रात्रि तापमान भी 25.0 से 30.0 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। भिवानी की रात 30.0 डिग्री सैल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रही।

मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इस मौसम प्रणाली का असर रविवार रात्रि तक रहेगा, जिससे तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस मौसम प्रणाली से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। 27 से 29 अप्रैल के बीच भी मौसम में बदलाव रहेगा।