Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... ग्लेशियरों का बहाव बाढ़ और हिमस्खलन लायेगा Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क...

Delhi Crime: दिल्ली के आनंद पर्वत में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी; पति फरार

Delhi Crime News: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से नवविहाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक महिला की गर्दन पर निशान देखे गए हैं. मृतका के पति का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसे संदिग्ध मानते हुए तलाश कर रही है.

कमरे में मिला नवविहाहिता का शव

जानकारी के अनुसार, रविवार को आनंद पर्वत की नई बस्ती इलाके में एक महिला की बॉडी मिलने की पुलिस को PCR कॉल मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, जहां एक कमरे में महिला शव पड़ा हुआ मिला. मृतका की उम्र 19 साल बताई जा रही है, जिसकी शादी करीब 3 महीने पहले ही हुई थी. फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया और गर्दन पर निशान देखे गए हैं.

महिला का पति फरार

मृतका के पति का अभी पता नहीं चल पाया है और उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है. पुलिस उसे संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है. मृतका का शादी हाल ही में हुई थी. इसलिए SDM को संबंधित कानूनी नियमों के तहत कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है. आगे की जांच चल रही है. महिला के गर्दन पर मिले निशान से मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल, अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे. पुलिस मामले में पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि फरार पति के बारे में पता किया जा सके. पुलिस हत्या, दहेज हत्या और विवाद जैसे ही सभी एंगल पर जांच कर रही है.