Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंका शव

पिपरिया: मध्य प्रदेश के पिपरिया में जमानत पर जेल से बाहर आए अपहरण के आरोपी की हत्या. पीड़िता के परिजन पर मर्डर के आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, बनखेड़ी के ग्राम अन्हाई में शादी का झांसा देकर एक युवक को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपियों ने मृतक को कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए. इस मामले में बाप बेटे और दो दामाद शामिल रहे. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.

लड़की को परेशान करने से नाराज था परिवार

विवेचना अधिकारी एसआई मनमोहन ठाकुर ने बताया कि, ”विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर (उम्र 24 वर्ष) की हत्या चार लोगों ने मिलकर की है. मृतक विश्वास लंबे समय से आरोपी की बेटी को परेशान कर रहा था. पूर्व में मृतक ने लड़की को घर से जबरन ले जाकर शादी की थी, लेकिन लड़की वापस आ गई थी. इस मामले में मृतक पर मामला दर्ज हुआ था. जेल से आने के बाद भी आरोपी लड़की को परेशान कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई.”

मृतक से कहा, शादी करेंगे घर चल
पुलिस ने बताया कि, ”12 अप्रैल की रात को लड़की के पिता और उसके जीजा ने विश्वास को उसके घर से यह कहकर बुलाया कि, घर चल तेरी विधि विधान से शादी करवा देंगे. तू लड़की को बार-बार परेशान मत करना. इसके बाद मृतक को स्विफ्ट कार से ग्राम अन्हाई से करीब 35 किलोमीटर दूर नंदवाड़ा ले गए. वहां पहुंचकर आरोपियों ने मिलकर विश्वास पर हमला कर दिया. दो लोगों ने मृतक के हाथ पकड़ लिए, जबकि दो लोगों ने डंडों से उसकी पिटाई की. उसके चेहरे पर कई बार वार किए यहां तक की उसकी आंखें भी फोड़ दी. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नग्न कर सुखदेव रझड के खेत के कुएं में फेंक दिया.”

हनुमान धाम मंदिर में छिपे थे आरोपी
हत्या के बाद चारों आरोपी गांव से फरार हो गए और ग्राम छींद स्थित हनुमान धाम मंदिर में जाकर छिप गए. आरोपी तीन दिन तक मंदिर में ही रुके रहे और वहां चल रहे भंडारे में भोजन करते रहे. मृतक के भाई राज गुर्जर ने अपहरण की शिकायत बनखेड़ी थाने में दर्ज कराई थी. इसी के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की खोज में लगी थी. पुलिस को शक होने पर जब आरोपियों के घर की महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने पहले पुलिस को गुमराह किया.

बाद में सख्ती करने पर महिलाओं ने आरोपियों के छींद में छिपे होने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने बुधवार को छींद से चारों आरोपियों को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की. पूछताछ में उन्होंने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर कुएं से मृतक का शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया.