Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ... Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋषव गुप्ता? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर, दोपहर 12 से 3 बजे तक 'नो गो जोन' घोषित; भट्टी की...

Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का ‘चौका-छक्का’, उज्जैन में आयोजित हुई अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता

उज्जैन : भारत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पेश होने पर महिलाओं में खुशी का माहौल है. उज्जैन में इस खुशी को मनाने लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा फिरोजिया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट क्षीर सागर स्टेडियम में आयोजित किया गया. यहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम का बिल संसद में पेश होने की खुशी मनाते हुए ग्राउंड में वुमंस क्रिकेट टीमों के बीच शानदार मुकाबले हुए, जिसमें महिलाओं व लड़कियों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

लड़कियों के साथ महिलाओं ने लगाए चौके-छक्के

उज्जैन की सैकड़ों महिलाएं इस वुमंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुईं. इस दौरान पूर्व महापौर मीना जोनवाल, स्थानीय पार्षद व लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया अपनी बेटियों के साथ टूर्नामेंट में शामिल हुए. जनप्रतिनिधियों के साथ लड़कियों और महिलाओं ने भी चौके-छक्के लगाकर क्रिकेट का आनंद लिया. टूर्नामेंट के दौरान पूर्व महापौर मीना जूनवाल, सांसद अनिल फिरोजिया व बीजेपी के तमाम पार्षदों की मौजूदगी में महिलाओं व लड़कियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बताया गया.

मैच में हर उम्र की बेटी हुई शामिल

नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी मनाने के लिए आयोजित फिरोजिया वुमंस ट्रॉफी में हर उम्र की बेटियां शामिल हुईं. इस दौरान 5 से 8 साल उम्र की बेटियां भी मैच खेलती नजर आईं. फिरोजिया ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बेटियां संध्या यादव,पूर्वा यादव, वेदी जैन का सम्मान किया गया.

उज्जैन में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराया लोडिंग वाहन

उज्जैन में इंदौर रोड पर एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन सड़क किनारे खड़े दूसरे लोडिंग वाहन से टकरा गया. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंदौर रोड स्थित रामवासा पर नीलेश मकवाना अपना मिनी लोडिंग वाहन खड़ा कर रहे थे, तभी इंदौर की ओर जा रहा नीले ड्रमों से भरा एक अन्य लोडिंग वाहन सीधे गाड़ी में घुस गया. इस हादसे में नीलेश व एक अन्य व्यक्ति को चोट आई है, जबकि गाड़ी को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया, ” मामला रामवासा गांव का है, जहां फरियादी नीलेश मकवाना सब्जी का लोडिंग वाहन चलाता है. गाड़ी खड़ी करके सामने की तरफ गया था, इसी दौरान उसी ओर से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी. शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.”