Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया...

MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया

Jhabua crime news:मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है. काकनवानी थाना क्षेत्र के बालावास गांव में एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं. आरोप है कि महिला की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, इसके बाद उसका जबरन मुंडन कराया गया और फिर उसे अपमानित करने के लिए उसके ही पति को उसके कंधों पर बैठाकर गांव में घुमाया गया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग इसे रोकने के बजाय तमाशबीन बने हुए हैं. कुछ लोग इस अमानवीय कृत्य का समर्थन करते हुए भी नजर आए.

महिला के साथ क्यों हुई हैवानियत?

जानकारी के अनुसार, महिला पर कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ भागने का आरोप लगाया गया था. इसी आरोप के आधार पर उसके पति और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसे सरेआम अपमानित किया.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) और 3(5)—के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूर्या पिता रसिया डामोर (ग्राम पलाशडोर), दिलीप पिता बाबू भूरिया, बाबू भूरिया पिता गोवर्धन और शैलेश पिता परथिग भूरिया (सभी निवासी ग्राम बालावास) शामिल हैं.

क्या बोले अधिकारी?

झाबुआ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबिया ने बताया कि जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई. आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया और आगे की जांच जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.