Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से मुक्ति

सागर: भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात दी है. झांसी और ओरछा को जोड़ते हुए 15 किमी के ग्रीनफील्ड बॉयपास को मंजूरी मिली है, जो 631 करोड़ की लागत से तैयार होगा और जिसकी लंबाई 15.572 किमी होगी. इस ग्रीनफील्ड बॉयपास के कारण एनएच 44 और एनएच 39 आपस में कनेक्ट हो जाएंगे. इसका फायदा ये होगा कि एनएच 44 पर होने वाला पूरे देश का यातायात दबाव कम हो जाएगा. वहीं एमपी-यूपी के बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल आपस में ग्रीनफील्ड बॉयपास के जरिए कनेक्ट हो जाएंगे.

फोरलेन ग्रीनफील्ड बॉयपास की सौगात
नेशनल हाइवे 44 पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के साथ हाईवे कनेक्टिविटी मजबूत करने केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड को बड़ी सौगात दी है. नेशनल हाइवे 44 के साउथ कारीडोर में फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना पर 631.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसकी लंबाई 15.572 किमी होगी. प्रोजेक्ट को 6 मार्च को एसएफसी की मंजूरी मिल चुकी है.

प्रोजेक्ट की निगरानी हाईलेवल कमेटी करेगी. इस फोरलेन ग्रीनफील्ड बॉयपास के निर्माण में 427.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बाकी राशि मुआवजे और अन्य कार्यों के खर्च के लिए प्रस्तावित है.

ईपीसी मोड पर बनेगा बॉयपास
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, ये ग्रीनफील्ड बॉयपास एनएच-44 पर बंगाय खास गांव (किमी 16/920) से शुरू होकर एनएच-39 पर ओरछा तिगेला (किमी 6/650) तक बनाया जाएगा. इसकी कुल लंबाई 15.572 किमी होगी. बॉयपास के निर्माण कार्य ईपीसी मोड पर एनएचएआई द्वारा कराया जाएगा. ईपीसी (EPC) यानि इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट निर्माण में अनुबंध का तरीका है. जिसमें निजी कंपनियां डिजाइन, खरीद और निर्माण की जिम्मेदारी लेती हैं.

सैलानियों का सफर होगा आसान
केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार कहते हैं कि, ”यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात है. खासकर नेशनल हाईवे 44 पर पूरे देश का यातायात दबाव बढ़ता जा रहा है, ऐसे में हमारे बुंदेलखंड के जिन शहरों से नेशनल हाईवे 44 गुजरता है वहां ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही थी. इस बाईपास के बनने से झांसी सागर और दूसरे शहरों में यातायात की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

कानपुर सागर और दूसरे शहरों से आसान कनेक्टिविटी होगी और सफर में कम समय लगेगा. दोनों बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल की कनेक्टिविटी में सुधार होगा. सैलानियों का सफर आसान होगा जिस रोजगार और व्यवसाय की बढ़ोतरी होगी.”