Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, ‘फ्रेंडली फाइट’ से बिखर सकता है खेल!

पुडुचेरी में INDIA गठबंधन के भीतर आपसी तालमेल की कमी अब चुनावी मैदान में साफ नजर आ रही है. कांग्रेस और डीएमके, जो एक ही गठबंधन का हिस्सा हैं, कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उतर गए हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने के साथ-साथ गठबंधन के लिए मुश्किल भी बन गया है. यहां ‘फ्रेंडली कॉन्टेस्ट’ की स्थिति ने इंडिया ब्लॉक के चुनावी समीकरणों को काफी उलझा दिया.

सूत्रों के मुताबिक सीटों के बंटवारे पर समय रहते सहमति नहीं बन पाई, नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समझौता हुआ, लेकिन तब तक कई जगहों पर दोनों दल अपने-अपने उम्मीदवार उतार चुके थे. यही वजह है कि करीब आधा दर्जन सीटों पर दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं और खुलकर प्रचार भी कर रही हैं.

16 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस

बाद में 30 सीटों वाली विधानसभा के लिए फार्मूला तय किया गया, जिसमें कांग्रेस 16 सीटों पर और डीएमके अपने सहयोगियों: वीसीके और वाम दलों के साथ बाकी 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. डीएमके ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए, जबकि ओझुकराई सीट सहयोगी वीसीके को दी गई. लेकिन जहां सहमति नहीं बन सकी, वहां फ्रेंडली फाइट अब गठबंधन की रणनीति पर सवाल खड़े कर रहा है.

इंडिया गठबंधन में बिखराव

जानकारों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के कुछ सीटों पर आमने-सामने होने से उनकी एकजुटता पर सवाल उठ सकते हैं. विधानसभा चुनावों से पहले वीसीके ने ओझुकारई, ओसुडु (आरक्षित) और नेट्टापक्कम (आरक्षित) के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. डीएमके ने भी पांच सीट पर जबकि वामदलों ने भी तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसे सीट बंटवारे के दौरान हुए विवादों के असर के तौर पर देखा जा रहा है.