Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

द्रमुक की सूची में साठ से अधिक नये नामः स्टालिन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की कमान खुद ही संभाल रहे

राष्ट्रीय खबर

चेन्नई: आगामी 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने 164 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जहाँ पार्टी सीधे चुनाव लड़ रही है। इस सूची की सबसे बड़ी विशेषता 60 से अधिक नए चेहरों को मौका देना है, हालांकि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में पार्टी पिछड़ती नजर आई है।

मुख्यमंत्री स्टालिन खुद कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन अपनी मौजूदा सीट चेपॉक से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान मंत्रिमंडल के 34 मंत्रियों में से 31 को फिर से टिकट दिया गया है। पार्टी के कद्दावर नेता वी. सेंथिल बालाजी को इस बार करूर के बजाय कोयंबटूर दक्षिण से मैदान में उतारा गया है। यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 2021 में डीएमके इस क्षेत्र में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

अन्नाद्रमुक के पूर्व दिग्गज नेता ओ. पन्नीरसेल्वम, जो हाल ही में डीएमके में शामिल हुए हैं, अपनी पारंपरिक सीट बोडिनायकनूर से ही चुनाव लड़ेंगे। स्टालिन ने गर्व से बताया कि उम्मीदवारों की सूची में योग्यता को प्राथमिकता दी गई है। सूची में 29 अधिवक्ता, 17 इंजीनियर, 15 डॉक्टर और 7 पीएचडी धारक शामिल हैं। हालांकि, महिला आरक्षण की चर्चाओं के बीच डीएमके ने 164 में से केवल 18 महिलाओं को ही टिकट दिया है, जो उम्मीद से काफी कम है।

डीएमके ने अपने सहयोगियों के साथ लंबी बातचीत के बाद सीट-बंटवारा पूरा कर लिया है। कुल 234 सीटों में से कांग्रेस: 28 सीटें (पोनेरी, इरोड ईस्ट आदि), डीएमडीके को 10 सीटें (वृद्धाचलम, पल्लावरम आदि), वीसीके को 8 सीटें, भाकपा और माकपा को 5-5 सीटें दी गयी है।

सीटों के बंटवारे में हुई देरी पर फिल्मी अंदाज में टिप्पणी करते हुए स्टालिन ने रजनीकांत का संवाद दोहराया— लेट-आ वंथालुम लेटेस्ट-आ वंथिरुकिरोम (भले ही हम देर से आए हैं, लेकिन सबसे लेटेस्ट आए हैं)। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बड़े गठबंधन के कारण सभी की प्राथमिकताओं पर चर्चा करने में समय लगा, लेकिन चुनावी तैयारी 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद से ही शुरू कर दी गई थी।