Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में दे... PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया... Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा ... Pune Lohagad Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले आरोपियों ने की थी किल... Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग; महादेव और शनिदेव को प्रसन्न करने का महाउपा... Welcome To The Jungle: क्या 'वेलकम 4' में वापसी करेंगे उदय-मजनू? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा संकेत ENG vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका; चोटिल ब्लेयर टिकनर मैच से बाहर, जैक फॉर्क्स बने कनकशन सब... AI Talent Gap in India: भारत में AI और मशीन लर्निंग प्रोफेशनल्स की भारी किल्लत; 10% से ज्यादा पद खाल... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उठापटक; जानें आज आपके शहर में क्या है नया भाव US-Iran Tensions: अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ी तनातनी; जेडी वेंस की चेतावनी, कहा- 'ईरान ने हमला किया तो ...

Chatra Crime News: चतरा में अवैध शराब की फैक्ट्री सील, भारी मात्रा में स्पिरिट और रैपर बरामद; बिहार में खपाया जा रहा था माल

चतराः पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक ऐसी साजिश को नाकाम किया है जो सैकड़ों लोगों की जान ले सकती थी. वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक घर के भीतर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी. उपायुक्त कीर्तिश्री के कड़े निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने उस फैक्ट्री पर धावा बोलकर न केवल 5 लाख रुपए की नकली शराब बरामद की, बल्कि तीन शातिर तस्करों को भी दबोच लिया. यह शराब झारखंड से बिहार की सीमाओं को पार कर दुगने दामों पर बेची जा रही थी.

तस्कर नकली शराब को ओरिजिनल बताकर मोटा मुनाफा कमाते थेः उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक ने प्रेस कॉंफ्रेंस में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि तस्कर अनिल कुमार यादव के घर में स्प्रिट और केमिकल के जरिए जहरीली शराब तैयार की जा रही थी. चूंकि बिहार में शराब बैन है, इसलिए माफिया इस नकली शराब को ओरिजिनल बताकर वहां दुगने दामों पर खपाते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे.

कच्चा स्प्रिट और बोतलें सील करने वाली मशीन जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद की हैं, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे. मौके से बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है.

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस ने अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरोह के मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव फरार होने में सफल रहे.

उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि चतरा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. यह कार्रवाई नकली शराब माफियाओं की कमर तोड़ने वाली है.