Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश

लुधियाना : कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी की कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है । पुलिस ने आरोपी की पहचान फौजी मोहल्ला के रहने वाले तरूण अरोड़ा उर्फ बाबा के रूप में की है ।

सब इंस्पैक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में भारत नगर चौक साइड से बस स्टैंड रोड़ को जा रहे थे तो बस स्टैंड पुल के नीचे पार्क की गई एक कार में एक युवक शक्की हालत में बैठा हुआ था, जो कि पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगा । शक होने पर जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करनी थी । आरोपी से उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है ।