Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

Tarun Chugh in Moga: मोगा की धरती से फिर शुरू होगी बदलाव की क्रांति—तरुण चुघ; 20 साल बाद पंजाब की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

मोगा:  मोगा में आज भाजपा की बदलाव रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। मोगा जिले के किल्ली चहलां गांव पहुंचेंगे और बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि आज का दिन और मोगा की यह धरती बेहद भाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि इसी धरती से पहले भी पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत हुई थी।

तरुण चुघ ने कहा कि साल 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी जगह से बदलाव का आह्वान किया था, जिसके बाद कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा और वह 10 सीटों तक सिमट कर रह गई थी। इसके बाद 2006 में भी यहीं से बदलाव की शुरुआत हुई और पूरे पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि करीब 20 साल बाद एक बार फिर इसी धरती से बदलाव की बात उठ रही है। चुघ ने कहा कि देश के गृह मंत्री की रैली को लेकर पंजाब के लोग उत्साहित हैं और उनकी सिंह गर्जना सुनने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी पंजाब में नीतियों में बदलाव लाना चाहती है और प्रदेश को कथित माफिया राज से मुक्त कराने के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि यह रैली पंजाब की राजनीति में नए दौर की शुरुआत का संकेत है।