Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

रांची में एलपीजी को लेकर हाहाकार! मिडिल ईस्ट युद्ध के खौफ से गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें; प्रशासन ने कहा- “घबराएं नहीं, स्टॉक पर्याप्त है”

रांचीः मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध का असर अब देश के कई हिस्सों के साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी दिखने लगा है. डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 15 दिन के बजाय 25 दिन पर देने के फैसले की खबर फैलते ही उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति बन गई है. शहर के कई गैस गोदामों और डिस्ट्रीब्यूटर सेंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं.

गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन

रांची में सुधा डेयरी के पास स्थित एलपीजी गोदाम के बाहर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े नजर आए. हालांकि गोदाम में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बताई जा रही है, फिर भी संभावित संकट की आशंका से लोग पहले ही सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं.

सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता है कि अगर आने वाले दिनों में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई तो घर में खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा. कई लोग एहतियात के तौर पर स्टैंडबाई अरेंजमेंट करने की कोशिश में हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें पिछले सात दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण परेशानी और बढ़ गई है.

सिलेंडरों की कोई कमी नहींः एसडीओ

इधर गैस डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि डोमेस्टिक एलपीजी की सप्लाई को लेकर फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक सप्लाई सामान्य है और सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है. रांची के एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने ईटीवी भारत को बताया कि उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सभी कंपनियों के अधिकारियों के साथ इसको लेकर मीटिंग की जा चुकी है और स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं के फोन अटेंड किए जाएं और उन्हें बताया जाए कि एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है.