Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhind Weather Update: भिंड में भीषण गर्मी का कहर; तापमान 44.4 डिग्री पहुंचा, लू के प्रकोप से जनजीवन ... Guna News: कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक निशा शर्मा ने लगाई फांसी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव; विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से ... Itarsi Earthquake News: केसला के गांवों में महसूस हुए भूकंप के झटके; 3.8 रही तीव्रता, जानें पूरी जान... MP Rajya Sabha Election: बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट के आने से कांग्रेस में खौफ; क्या होगी क... Mahakal Temple Ujjain News: महाकाल मंदिर में 'पुष्पा' स्टाइल में युवक का प्रवेश; सुरक्षाकर्मियों ने ... UP Police Constable Exam: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 'ओवर-क्वालिफाइड' अभ्यर्थियों की भीड़; MSc और MB... Team India News: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए मोहम्मद सिराज; प्रसिद्ध कृष्णा को मिली टीम इंडिया... Bhooth Bangla OTT Release Date: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भूत बंगला' नेटफ्लिक्स पर कब होगी रिलीज... Crisis in PoK: आरक्षण और महंगाई के खिलाफ उतरा PoK; जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर बैन के बाद भड़का...

असम में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा का महाप्लान तैयार

सीएम ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की

  • दो अभियानों में ड्रग्स जब्त तीन गिरफ्तार

  • चुनाव से पहले सत्रह लाख रुपये की जब्ती

  • एचआईवी मामले में मेघालय सबसे ऊपर

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से राज्यव्यापी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ढेकियाजुली के ऐतिहासिक गुप्तेश्वर देवालय में पूजा-अर्चना के बाद इस यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया।

28 फरवरी से 9 मार्च तक चलने वाले इस पहले चरण का मुख्य उद्देश्य पिछले 10 वर्षों के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष दिलीप सैकिया प्रतिदिन लगभग एक लाख लोगों से सीधा संपर्क साधेंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में तीन चुनावी गाने भी लॉन्च किए, जो पार्टी के प्रचार अभियान का मुख्य हिस्सा होंगे। इस अवसर पर सांसद प्रदान बरुआ और बांसुरी स्वराज सहित कई राष्ट्रीय नेता उपस्थित रहे।

एक ओर जहाँ चुनावी अभियान तेज़ है, वहीं असम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम बोरगांव और पाथरकंडी में चलाए गए अभियानों में लगभग 5.93 करोड़ रुपये मूल्य की 83,399 याबा गोलियां और 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। बागोरी में भी एक वाहन के गुप्त केबिन से 4 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद की गईं। चुनावी आचार संहिता और निगरानी के बीच धुबरी के गौरीपुर में एक कार से 17 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। संबंधित व्यक्ति धन के स्रोत के बारे में संतोषजनक दस्तावेज नहीं दे सका, जिसके बाद मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

पड़ोसी राज्य मेघालय से एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री अम्पारीन लिंगदोह के अनुसार, राज्य में एचआईवी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और वर्तमान में 10,293 लोग एआरटी उपचार ले रहे हैं। पिछले एक दशक में संक्रमण के कारण 749 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले ईस्ट खासी हिल्स से हैं। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए 25 करोड़ रुपये के मिशन-मोड कार्यक्रम को मंजूरी दी है।