Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... हेमंत सरकार की विकास की दौड़ में लंबी छलांग Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... आपलोग तो पहले से ही नंगे हो गये हैः नरेंद्र मोदी Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... नरेंद्र मोदी फिर सरेंडर हो जाएंगेः राहुल गांधी मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ...

Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

भुलत्: पंजाब में गोलियां चलने की बड़ी वारदात सामने आई है। हल्का भुलत्थ के थाना बेगोवाल के अधीन पड़ते गांव नंगल लुबाना में आधी रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार रात 1:30 बजे दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे और घर की ओर कई राउंड गोलियां चला कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग दविंदर सिंह उर्फ ​​प्रिंस (30 साल) पुत्र सुखदेव सिंह वार्ड नंबर 9 नंगल लुबाना के रहने वाले के घर के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दविंदर सिंह दो हफ्ते पहले अमेरिका से वापिस गांव आया था। दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर के बाहर पिस्तौल से फायरिंग करके फरार हो गए। दोनों व्यक्तियों ने चेहरे ढके हुए थे।

घटना के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पर घर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पूरी घटना पास के CCTV कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी। फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।