Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कुणाल कामरा ने मंच से सरकार पर तंज कसा शर्तों के साथ परिसीमन विधेयक का समर्थनः सुप्रिया सुले कारगिल में कांग्रेस को हराने की कोशिश में नया खेल ममता बनर्जी को 21 जुलाई की रैली की अनुमति भारत की नई राजनीतिक पीढ़ी का क्रांतिकारी उदय OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी...

Panipat News: समालखा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

पानीपत  : समालखा के जोरासी रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव को देखा तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पानीपत सीआईए की टीम, एसएचओ, एसएफएल विशेषज्ञ और डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की आंख में गोली मारी गई हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

मौके पर पहुंचे डीएसपी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए सहित कुल चार टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।