Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा

Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी भारी भीड़

भारत के मशहूर स्नैक्स और मिठाई ब्रांड ‘हल्दीराम’ (Haldiram’s) ने लंदन के प्रतिष्ठित लीसेस्टर स्क्वायर (Leicester Square) में अपना पहला आधिकारिक स्टोर खोल दिया है। इस शानदार उद्घाटन के साथ ही स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग छोले-भटूरे, भुजिया और पारंपरिक भारतीय मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

‘हर भारतीय का वीकेंड प्लान एक ही था’

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “लंदन में हल्दीराम का पहला आउटलेट खुला और हर भारतीय का वीकेंड प्लान एक ही था।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भारतीय ब्रांड की इस वैश्विक सफलता के प्रति अपना जबरदस्त उत्साह जताया है।

हल्दीराम का मजेदार पोस्ट और सोशल मीडिया पर ‘छोले-भटूरे मैडनेस’

ग्राहकों की इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद हल्दीराम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Delhi called. Leicester Square answered.” (दिल्ली ने बुलाया, लीसेस्टर स्क्वायर ने जवाब दिया)। यह पोस्ट भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे भारतीय स्वाद की बड़ी कामयाबी बताया। एक यूजर ने लिखा, “छोले-भटूरे मैडनेस” (Chole Bhature Madness), तो किसी अन्य ने कहा कि दुनिया भर में हल्दीराम के ऐसे और स्टोर खुलने चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि लाइन में खड़े रहने का ट्रेंड अब लंदन तक पहुंच गया है।

1937 में बीकानेर से हुई थी शुरुआत, आज दुनिया भर में है डंका

आपको बता दें कि राजस्थान के बीकानेर में साल 1937 में गंगा भीषण अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया ‘हल्दीराम’ आज भारत के सबसे बड़े फूड ब्रांड्स में शामिल है। कंपनी के स्नैक्स, मिठाइयां और रेडी-टू-ईट उत्पाद दुनिया के कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। ब्रिटेन में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 2016 से ही संचालित हो रही है, लेकिन यह उनका पहला आधिकारिक रिटेल स्टोर है।

भारत-यूके व्यापार समझौते के बीच बड़ी उपलब्धि

हल्दीराम का यह वैश्विक विस्तार ऐसे समय हुआ है, जब भारत और ब्रिटेन (India-UK) के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। हाल ही में भारत-यूके व्यापार समझौते को लेकर भी सकारात्मक माहौल बना है। इससे आने वाले समय में अन्य भारतीय ब्रांडों के लिए भी ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।