Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने ली करवट; ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घ...

Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

पाकुड़: जिले के वैसे मोबाइल धारक जो अपनी मोबाइल के गुम या चोरी होने से परेशान थे. उनके चेहरे पर रौनक लाने का काम प्रोजेक्ट डिवाइस ने किया है. पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत 19 वैसे मोबाइल धारकों, जिनके मोबाइल गुम या चोरी हो गए थे, उन्हें लौटाने का काम किया है.

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाया और दोबारा चोरी या मोबाइल गुम ना हो, इसके लिए सतर्क और सावधान रहने की अपील की. जिन मोबाइल धारकों को गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल लौटाया गया, वे पाकुड़ जिले के मुफस्सिल, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एसपी ने बताया कि चोरी और गायब हुए जो मोबाइल बरामद हुए हैं. उन्हें लौटाया गया है.

चोरी हुए मोबाइल का ट्रेस किया जा रहा है: एसपी

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि जिले के कई थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज है. उन सभी मोबाइल को ट्रेस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मी विशेष रूप से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द उन शिकायतकर्ताओं को मोबाइल ट्रेस कर लौटाने का काम किया जायेगा. एसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, रवि शर्मा, विवेक कुमार, मनोज कुमार महतो और संजीव कुमार झा दलबल के साथ शामिल थे.

एसपी ने बताया कि महेशपुर थाना क्षेत्र के बच्चन कुमार मिर्धा, शाह आलम शेख, कालू शेख, राजेश प्रसाद यादव, विवेक कुमार भगत, झूमा देवी, नगर थाना क्षेत्र के सदानंद यादव, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बीटी मरांडी, उत्तम ठाकुर, राजेश कुमार, पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जयमाला देवी, माइकल प्रकाश मरांडी, मुर्शिद आलम, प्रमित घोष, कोलकाता के अविलाष साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीउल आमीन, शोएबुर रहमान, सेराजुद्दीन शेख और अम्मार अली का गुम हुए मोबाइल को बरामद कर लौटाया गया है.