Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime Story: पत्नी छोड़ गई तो 'कसाई' बना पिता! 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या, दहला देगा ये ... Durg Road Accident: दुर्ग में खौफनाक सड़क हादसा, देखते ही देखते सड़क पर तड़पकर गई युवक की जान; सुरक्... Surrendered Naxalites Wedding: बंदूक छोड़ थामा हमसफर का हाथ! मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पर... Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: निर्धन कन्याओं के पीले हुए हाथ, सरकार ने बसाया घर; सामूहिक विवाह सम... NSUI Leader FIR: NSUI विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर FIR; यातायात प्रभारी TI से अभद्रता करने का ल... Bhopal Kinner Dispute: भोपाल में किन्नरों के दो गुटों के बीच 'वर्चस्व की जंग'; इलाके को लेकर जमकर हं... Neemuch Police News: नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी; RI पर लगाए गंभीर आरोप, ... Monalisa News: ट्रेलर लॉन्च से पहले मोनालिसा को बड़ा झटका! प्रयागराज माघ मेला प्रबंधन ने नहीं दी परमि... Singrauli News: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी! सिंगरौली में नाव पलटने से डैम में डूबा युवक, 24 घंटे ब... Cyber Fraud: अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं! साइबर ठगों के जाल में फंसा ASI, एक टेक्स्ट मैसेज से खाते से ...

Dates Production: खजूर के कारोबार में खाड़ी देशों को पछाड़ रहा ये छोटा मुल्क; एक्सपोर्ट में बनाया नया रिकॉर्ड

जब भी खजूर का जिक्र होता है, तभी हमारे जहन में खाड़ी देशों के खजूर के बाग घूमने लगते हैं. सऊदी अरब, UAE देशों में दुनिया की सबसे अच्छी खजूर होती है. हालांकि एक छोटे से अरब देश ने सऊदी अरब की खजूर को भी पीछे छोड़ दिया है और वह खजूर के कारोबार पहले पायदान पर है.

मिस्र ने खजूर उत्पादन में विश्व में पहला स्थान हासिल किया है. देश हर साल लगभग 20 लाख टन खजूर का उत्पादन किया जा रहा है, जो दुनिया भर के उत्पादन का लगभग 19 फीसद है. यह उत्पादन 2.4 करोड़ से ज्यादा खजूर के पेड़ों से आता है.

दुनिया में खजूर बाजार के 2025 में लगभग 29.33 अरब डॉलर से बढ़कर 2031 तक लगभग 44.07 अरब डॉलर होने का अनुमान है. क्योंकि इसके हेल्थ बेनिफिट, नेचुरल मिठास की मांग और कोल्ड-चेन बुनियादी ढांचे का लगातार विकास हो रहा है.

मिस्र में फेल रहा खजूर कारोबार

मिस्र में खजूर उद्योग को और आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे सादात सिटी, बोर्ग अल-अरब और 10वीं ऑफ रमादान सिटी में खजूर की प्रोसेसिंग के लिए खास सेंटर बनाए जा रहे हैं. देश के कृषि मंत्री अला फारूक ने इस बात की पुष्टि की है कि अब ऐसी खजूर की किस्मों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिनकी विदेशी बाजारों में अच्छी कीमत मिलती है और जिनसे निर्यात बढ़ेगा.

मिस्र ने अपना खजूर निर्यात में यूरोप, एशिया और अफ्रीका में नए बाजारों तक तेजी से बढ़ाया है. मिस्र ने UAE के सहयोग से कई परियोजनाएं पूरी की हैं, जिनमें सीवा ओएसिस में खजूर फैक्टरी का 14 मिलियन मिस्री पाउंड की लागत से पुनर्निर्माण, न्यू वैली में अल-खार्गा खजूर परिसर का 17 मिलियन पाउंड का विकास और पश्चिमी मरुस्थल में 4000 टन भंडारण क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज बनाया है.

साथ ही खजूर की कटाई के बाद के काम जैसे उनकी छंटाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों पर खरे उतर सकें.

खजूर की लग रही प्रदर्शनियां से मिला फायदा

काहिरा गवर्नर इब्राहिम साबिर ने कहा कि काहिरा डेट फेस्टिवल जैसे आयोजन से लोकल कारोबारियों और किसानों का फायदा हो रहा है. ऐसी प्रदर्शनी विपणन चैनलों का विस्तार करने और रमजान से पहले सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.