Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Murder Case: पलामू में जमीन विवाद में बुजुर्ग की टांगी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता-पु... छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! जेआरएसयू लाइब्रेरी का बदलेगा स्वरूप, 30 लाख के बजट से मिलेगी डिजिटल सुव... Palamu Crime News: पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंकी दुकान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबो... Ranchi Blind Murder Case: जिसे बनाया था अपना रखवाला, उसी ने संपत्ति के लालच में की हत्या; रांची पुलि... बढ़ती गर्मी के बीच मानसून जैसा मिजाज! झारखंड में 7-8 मार्च को गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें आपके जि... महापौर तो बन गए, अब डिप्टी मेयर की बारी! भाजपा ने तैयार किया खास प्लान, जानें कैसे चुना जाता है उपाध... रंगों में डूबीं केंद्रीय मंत्री! अन्नपूर्णा देवी ने फूलों वाली होली खेलकर जीता दिल, देखें जश्न की खू... Meghnath Mela: 60 फीट ऊंचे स्तंभ पर हैरतअंगेज कारनामे, उल्टा लटककर झूला झूलने की अनोखी परंपरा Ratlam Medical College News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली पर खूनी खेल, छात्रों को कार से कुचलने की को... Maihar Ropeway News: मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, चैत्र नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस कार्य शुरू; द...

Raipur Crime: ऑनलाइन लोन के नाम पर लाखों की ठगी, रायपुर पुलिस ने 10वीं पास शातिर ठग को किया गिरफ्तार

रायपुर: शहर के मौदहापारा थाना पुलिस ने ऑनलाइन फाइनेंस और प्री-अप्रूव्ड लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा किया है. ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो सिर्फ 10वीं पढ़ा हुआ है. आरोपी ने कई व्यापारियों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी.

व्यापारियों को ऐसे बनाता था शिकार

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यापारियों से पहले दोस्ती करता था. इसके बाद उन्हें ऑनलाइन फाइनेंस एप, कैशबैक और इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए ज्यादा फायदा दिलाने का लालच देता था. शुरुआत में कुछ लोगों को फायदा दिलाकर उनका भरोसा जीतता और फिर उनसे बड़ी रकम ठग लेता था.

मध्यप्रदेश से गिरफ्तार हुआ आरोपी

रायपुर सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले आरोपी मुदित पाठे को गिरफ्तार किया.

पढ़ाई छोड़कर आया था फाइनेंस सेक्टर में

आरोपी ने 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. उसके पिता पहले इंश्योरेंस सेक्टर में काम करते थे, लेकिन कोविड के दौरान आर्थिक हालत खराब होने के कारण आरोपी रायपुर आ गया. यहां उसने ऑनलाइन एप और पोर्टल से फाइनेंस व निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल की और ठगी करने लगा.

कई बैंक कार्ड मिले

पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेन से दूसरे शहर भागने की तैयारी में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से पुलिस ने 12 से ज्यादा बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक, मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी ठगी की रकम को अलग-अलग वॉलेट और खातों में ट्रांसफर करता था.

आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.