Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...

रंगों में डूबीं केंद्रीय मंत्री! अन्नपूर्णा देवी ने फूलों वाली होली खेलकर जीता दिल, देखें जश्न की खूबसूरत तस्वीरें

कोडरमा: पूरे देश में धूमधाम से होली मनाया गया. कोडरमा में भी रंगोत्सव की धूम देखी गई. कोडरमा जिले के चाराडीह स्थित राधा कृष्ण मंदिर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गांव की महिलाओं और समर्थकों के साथ होली मनाई. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फूलों की होली खेल लोगों को होली की सुभकामनाएं दी.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अणपूर्णा देवी ने मौजूद लोगों के साथ भजन कीर्तन में भी हिस्सा लिया. इस दौरान फूलों की होली के साथ मंत्री ने लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामना दी. उन्होंने होली से पहले कोडरमा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना भी की. जहां पर उन्होंने देशवासियों के साथ-साथ जिले वासियों की उन्नति की कामना की. झाल बजाते हुए केंद्रीय मंत्री गांव की महिलाओं के साथ भजन गाकर और उनके साथ झुम गाकर होली मनाई.

आपसी मतभेद भुलाकर करे नई शुरूआत: अन्नपूर्णा देवी

होली त्योहार को लेकर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज का पर्व लोग गिले शिकवे भूलकर अलग-अलग रंगों में शराबोर नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ आपसी मतभेद है तो, उसे भुलाकर नए वर्ष के उपलक्ष्य में नई शुरूआत करें. यही भारतीय सभ्यता और संस्कृति की प्रतीक है. उन्होंने सभी से इस रंगोत्सव में भेदभाव मिटाकर शामिल होने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.