Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी आजादी के 'अमृत काल' में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्... भीषण सड़क हादसा: बस और कंटेनर की टक्कर से मची चीख-पुकार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; मलबे में फंसे रहे ... धमतरी के खेतों में उड़ेगा 'ड्रोन'! कलेक्टर की पहल से हाईटेक हुई खेती; किसानों की मेहनत होगी कम, मुना... रायपुर के बच्चों के लिए खुशखबरी! कला केंद्र में शुरू हो रहा खास समर कैंप, 3 चरणों में होगा 'फन और लर... MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ...

Noida News: शिव नादर स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को आनन-फानन में भेजा गया घर; सर्च ऑपरेशन जारी

नोएडा के शिव नादर स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है. सुबह स्कूल खुलते ही जैसे ही यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच टीमें पहुंचीं और स्कूल में सर्च अभियान चलाया गया. एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया और उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई.

ईमेल की सूचना मिलते ही तुरंत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. एहतियात के तौर पर परिजनों को सूचना देकर सभी बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों ने स्कूल में सर्च अभियान चलाया. करीब एक घंटे चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि हर दो-तीन महीने में इस तरह की धमकी भरी सूचनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन न तो आज तक कोई आरोपी पकड़ा गया है और न ही पुलिस ने ईमेल भेजने वाले किसी अराजक तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है. लगातार धमकी भरे ईमेल से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

नोएडा के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्कूल को मिले ईमेल के आधार पर तुरंत जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू की गई है. हालांकि अभी तक स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. हमारी इंटेलिजेंस टीम यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है कि आखिर यह मेल किसके द्वारा भेजा गया है और इसके पीछे किसी अराजक तत्व की साजिश है या नहीं. बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

स्कूल प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान

इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि शिव नादर स्कूल को यह दूसरी बार धमकी भरा ईमेल मिला है, लेकिन अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से न तो स्कूल की ईमेल आईडी बदली गई है और न ही इस मामले में कोई गहन आंतरिक जांच की गई है. छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन भी लापरवाह रवैया अपना रहा है. यदि एक ही ईमेल आईडी पर बार-बार धमकी भरे ईमेल आ रहे हैं, तो स्कूल को अपनी ईमेल आईडी बदलनी चाहिए और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीर जांच करनी चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो.