Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jalandhar News: जालंधर में गन पॉइंट पर लूट, युवक को बेरहमी से पीटा, भड़के लोगों ने लगाया रोड जाम CM Bhagwant Mann Hospitalized: मोगा रैली के बाद सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस अस्पताल में ... Ranchi Municipal Election: बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो का इंटरव्यू, बताया अपना विजन Deoghar Municipal Election 2026: देवघर नगर निगम चुनाव में चुनावी शोर, पारंपरिक सुरों संग प्रचार तेज Jharkhand Voting: सुविधा लेने में नंबर-1, वोटिंग में फिसड्डी; रांची समेत इन 4 शहरों का बुरा हाल Palamu News: पलामू में गोलगप्पा खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप Delhi Assembly: 'फांसी घर' मामले में अरविंद केजरीवाल को अल्टिमेटम, विशेषाधिकार समिति के सामने होना ह... Delhi News: यमुना पार का होगा कायाकल्प, पूर्वी दिल्ली को ₹1075 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात Jammu News: आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तान के रहने वाले Drug Free Punjab: नशे के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण, मोगा में केजरीवाल-मान ने फूंका बिगुल

अंबाला: दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, कैंटर के अचानक ब्रेक मारने से आपस में टकराईं 4 गाड़ियां

अंबाला: अंबाला में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया जिसमें एक साथ चार गाड़ियां एक के पीछे एक टकरा गई। दरअसल हाइवे पर चलते हुए एक कैंटर चालक ने एकदम से ब्रेक मार दी जिसके कारण उसके पीछे कतार में चल रही तीन कारें आपस में टकरा गई। दुर्घटना से तीनों कारों के बोनट और बंपर टूट गए।

दुर्घटना ग्रस्त कार चालकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस सभी वाहनों को पढ़ाव थाना ले आई, जहाँ पुलिस ने डीडीआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बेशक ही डीडीआर दर्ज कर दी हो लेकिन कार चालक पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है उनका आरोप है की पुलिस कर्मी कैंटर में पड़े माल को दूसरे कैंटर में शिफ्ट कर कर के माल वहां से भिजवा रहे हैँ जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

कार चालक भले ही पुलिस पर ठीक से कार्यवाई ना करने का आरोप लगा रहे हों लेकिन इस मामले मे जांच अधिकारी का कहना है की उन्हें जैसे ही ट्रक के साथ तीन कारों का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली।वह मौक़े पर पहुंचे और कार चालकों की शिकायत पर उन्होंने इस मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी  से जब ट्रक का माल दुसरे ट्रक मे भेजनें के आरोपों बारे पुछा गया तो उनका कहना था की इस मामले मे कोई जानी नुक्सान नहीं हैँ । इसलिए वह इसे नहीं रोक सकते, सिर्फ कारों को नुक्सान पहुंचा है जिसकी डीडीआर कर दी गई है जिससे ये अपना इंश्योरेंस क्लेम ले सकते हैं।