Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बड़ी साजिश! मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए ‘फर्जी आवेदन’, समाज ने की शिकायत तो SDM ने दिए जांच के आदेश

कबीरधाम : कबीरधाम में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोग SIR प्रक्रिया के दौरान नाम काटने की शिकायत लेकर पहुंचे. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि 100 साल से ज्यादा समय से निवासरत लोगों के नाम काटने की अनुशंसा बीएलओ के माध्यम से की गई है. समुदाय के लोगों ने कई लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत निरस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

मुस्लिम समाज के लोगों के नाम काटने का प्रयास

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि कवर्धा शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में रहने वाले लोगों के खिलाफ कुछ अन्य वार्डों के व्यक्तियों द्वारा फॉर्म-7 भरकर उनके नाम विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत हटाने की मांग की गई है.

इस संबंध में एसडीएम चेतन साहू ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि किसी का भी नाम बिना उचित जांच के नहीं हटाया जाएगा और सभी के नाम फिलहाल यथावत रहेंगे.मुस्लिम समाज ने एसडीएम और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सभी शिकायतों को निरस्त करने तथा फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की. वहीं एसडीएम ने जांच के बाद किसी भी निर्णय पर पहुंचने की बात कही है.लेकिन इस मामले में एक बार फिर एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सवाल जरुर खड़े कर दिए हैं.