Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह... सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए 5 साल के ऑडिट के आदेश, ... अब लू (Heatwave) और बिजली गिरना भी प्राकृतिक आपदा घोषित! NDRF व SDRF से मिलेगा मुआवजा, केंद्र का लोक... जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अमृतसर में ISI समर्थित 2 टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 ना... हर तरफ नजर आने लगा है वैश्विक तबाही का भीषण नजारा, देखें वीडियो दूसरे विश्वयुद्ध के दर्जनों ग्रेनेड और कारतूस बरामद स्पेन ने खुफिया सेवा की चेतावनी से साफ इनकार किया रेड क्रॉस अधिकारी से आंग सान सू ची की मुलाकात कई व्हाट्सएप खातो की सेवा बाधित कर जांच

अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) हर राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटी है. इसी बीच पार्टी ने झारखंड में भी खुद को मजबूत किया है. दरअसल झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अकील अख्तर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में शामिल हो गए हैं.

अकील अख्तर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में हैदराबाद स्थित पार्टी मुख्यालय दारुस्सलाम में AIMIM का दामन थामा है. पार्टी में शामिल होने के बाद अकील अख्तर ने कहा कि AIMIM देश के अल्पसंख्यक, वंचित और कमजोर तबकों की आवाज को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से झारखंड में संगठन को और मजबूती मिलेगी.

झारखंड में पार्टी के विस्तार को मिलेगी दिशा

वहीं, AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने अकील अख्तर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव से झारखंड में पार्टी के विस्तार को नई दिशा मिलेगी. इस दौरान AIMIM के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, प्रदेश महासचिव (संगठन) महताब आलम, प्रदेश महासचिव इंतेखाब अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैसर इमाम और कोल्हान डिवीजन इंचार्ज सालिक जावेद भी मौजूद रहे.

कौन हैं अकील अख्तर?

दरअसल अकील अख्तर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद पार्टी ने उन्हें किसी कारणवश के 6 साल के लिए निष्काशित कर दिया था. इसके बाद वह अकील ऑल झारखंड स्टूडेंट पार्टी में शामिल हो गए. 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान अकील अख्तर ने एक बार फिर दल को बदल दिया.

इस बार अकील समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. इसके बाद अकील ने सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उस दौरान अकील अख्तर को झारखंड का सबसे अमीर उम्मीदवार माना गया था.