Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट संकट का पंजाबियों पर सीधा प्रहार! कनाडा जाना हुआ और भी मुश्किल; एयर रूट बदलने से फ्लाइट्स... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न... Punjab Strike Alert: पंजाब में दो दिन की हड़ताल का ऐलान, DC ऑफिसों में कामकाज बंद; कर्मचारियों की मा... Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आर... Accident News: अनियंत्रित होकर पलटा बजरी भरा टिप्पर, बिजली लाइनों को पहुँचा भारी नुकसान; कई घंटों से... Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी... Forest Fire Alert: आग की वजह से आक्रामक हो सकता है हाथियों का झुंड, वन विभाग ने दी चेतावनी; जंगलों म... Road Accident News: सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम... Garhwa News: गढ़वा एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 70 अवैध गैस सिलेंडर जब्त; संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच... बंगाल और असम में 'चुनावी शंखनाद'! तारीखों के ऐलान के साथ ही शुरू हुआ दावों का दौर; दीदी की हैट्रिक य...

धमतरी में निकला इतना विशाल अजगर कि बुलानी पड़ी जेसीबी! रेस्क्यू का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

धमतरी: शुक्रवार देर शाम पहली बार धमतरी के आमदी क्षेत्र में बड़ा अजगर देखकर हर कोई हैरान रह गया. आमदी में रांवा रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अजगर को ग्रामीणों ने देखा. तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग और रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी.

10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे तब तक अजगर जमीन के नीचे कुलापा में घुस चुका था. उसे निकालना बड़ा मुश्किल था, फिर स्थानीय जेसीबी को बुलाया गया. थोड़ी खुदाई की गई तब एक छोटे से छेद में अजगर दिखाई देने लगा. उसके पूंछ को पकड़कर सर्प मित्र और एक अन्य ने खींचने की कोशिश की. लेकिन अजगर उल्टा उन्हें खींचने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद उस अजगर को बाहर निकाला तो देखा 10 फीट लंबा अजगर था. जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में पाया गया. अजगर का वजन लगभग 18 किलो बताया जा रहा है.

सर्प मित्र ने पहली बार पकड़ा इतना बड़ा अजगर

इतने बड़े अजगर की सूचना जब गांव में फैली तो पूरा गांव उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा. सभी इसका वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे. सूर्यकांत साहू ने बताया कि वे इससे पहले हजारों सांप और अजगर का रेस्क्यू किये है, लेकिन इतना बड़े अजगर का रेस्क्यू पहली बार किया. सर्प मित्र ने बताया कि अजगर को वे जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे. अजगर के पकड़े जाने से आमदी वासियों ने राहत की सांस ली है.