Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ... बेटे की मौत के बाद पिता का 'महादान'! हरीश राणा के अंगदान की इच्छा; जानें इस नेक कदम पर क्या कह रहे ह... ईरान में 'महा-तबाही' की आहट! खामेनेई के बाद अब लारिजानी पर वार; अमेरिका ने मोल ली बड़ी मुसीबत? जानें... AAP को लगा जोर का झटका! युवा नेता ने थामा अकाली दल का पल्ला; सुखबीर बादल बोले— "पंजाब के भविष्य के ल... Amritsar Firing News: अमृतसर में पूर्व पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; बदमाशों ने फैलाई... Canada Crime: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला; जांच में जुटी... Panjab University Firing Case: पीयू गोलीबारी में गैंगस्टर का हाथ, फेसबुक पर पोस्ट डाल स्वीकारी वारदा... Punjab Weather Update: पंजाब के 7 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 21 मार्च तक खराब रहेगा मौसम...

Telangana Crime: तेलंगाना में सनक की इंतहा! मायके से पत्नी ने आने से किया इनकार, तो बौखलाए पति ने पूरे ससुराल को ही फूंक डाला

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मायके से पत्नी के नहीं आने पर नाराज एक युवक ने पेट्रोल डालकर अपने ससुराल में आग लगी दी. आग फैलते ही घर के लोग तुरंत पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए. घटना के बाद युवक मौके से तुरंत फरार हो गया. घटना जिले के नियमपेट मंडल की है. पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

निजामपेट गांव के पिटलम बलैया की बेटी सायव्वाकी की शादी 15 साल पहले रवि नाम के युवक से साथ हुई थी. दोनों के तीन बच्चे भी हैं. रवि शराब का आदी था और शराब पीकर अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था. इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इससे गुस्से में आकर पत्नी अपने मायके चली गई.

गुस्साए युवक ने सुसराल में लगा दी आग

इस मामले पर बड़ों की मौजूदगी में पंचायत की बैठक भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बीते गुरुवार रात को रवि अपने ससुराल गया और वहां ससुराल वालों से अपनी पत्नी को तुरंत साथ भेजने के लिए बहस करने लगा. ससुराल वालों ने बेटी को रवि के साथ भेजने से इनकार कर दिया. इससे गुस्से में आए युवक ने अपने साथ लाए हुए पेट्रोल को घर में डालकर आग लगा दी.

इससे घर में खड़ी साइकिल भी पूरी तरह जल गई. आग फैलते ही घर के लोग तुरंत पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए. इससे पूरे इलाकों में हड़कंप मचा गया. परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया. इसी बीच युवक मौके से तुरंत फरारा हो गया. पीड़ित परिवार ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही हैं.