Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

चंडीगढ़ के मौसम को लेकर Red Alert जारी, ठंड ने तोड़े रिकार्ड

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात तक तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है। पिछले तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिसने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पहली बार है जब जनवरी महीने में दिन के तापमान में इतनी तेज गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले आमतौर पर दिसंबर में ही इतनी कड़ाके की ठंड पड़ती थी।

माघी के दिन पूरे दिन ठंडी हवाओं और घनी धुंध के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। दफ्तर जाने वालों, स्कूल बसों और सार्वजनिक परिवहन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था, जबकि गुरुवार के लिए घनी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जनवरी के बीच चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

जनवरी में असामान्य गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को दर्ज तापमान ने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले चंडीगढ़ में 25 दिसंबर को दिन का तापमान 9 डिग्री और वर्ष 2019 में 27 दिसंबर को 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव जलवायु पैटर्न में हो रहे परिवर्तन की ओर भी इशारा करता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।