Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में रिश्तों का खून! कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर कांप जाएगी रूह, रोंगटे ख... Ludhiana Land Scam: लुधियाना में भू-माफिया की बड़ी साजिश नाकाम, फर्जी कागजात से हड़पी करोड़ों की संप... Ludhiana Crime: लुधियाना में दुकानदारों ने पकड़ा चोर, रंगे हाथों दबोचकर की धुनाई; पुलिस के हवाले किय... अब पैसे नहीं, मशीन से निकलेगा गैस सिलेंडर! हरियाणा में देश का अनोखा 'LPG ATM' शुरू; जानें 24 घंटे कै... Rewari Suicide Case: रेवाड़ी में मध्य प्रदेश की महिला ने दी जान, सुसाइड की वजह साफ नहीं; जांच में जु... Haryana RS Election 2026: हरियाणा में कांग्रेस के 4 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, बीके हरिप्रसाद ने ख... Karnal Road Accident: करनाल बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा, ट्राले की चपेट में आने से महिला की मौत; ... Haryana Jobs Update: हरियाणा के इस जिले में लागू होगी नई विशेष परियोजना, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजग... सावधान! गैस सिलेंडर से चोरी करने वालों पर गिरेगी बिजली; वीडियो वायरल होते ही 7 पर FIR, अब काटनी होगी... Suicide Case: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, 10 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप; मौत से...

Punjab के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने की मांग, करवाया जा रहा Online Survey

लुधियाना: पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकारी शिक्षकों ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल छुट्टियां 13 जनवरी तक हैं और 14 जनवरी से स्कूल खुलने हैं। शिक्षकों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है, जिसमें अब तक करीब 1200 लोग छुट्टियां बढ़ाने के पक्ष में, जबकि 250 लोग इसके विरोध में सामने आए हैं।

PunjabKesari

शिक्षकों का कहना है कि गिरते तापमान से बच्चों की सेहत प्रभावित हो सकती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में सुबह स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी ठंड और कोहरा जारी रह सकता है। गौरतलब है कि सरकार पहले ही दो बार छुट्टियां बढ़ा चुकी है, अब शिक्षक बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें 20 जनवरी तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

उधर, मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा 1.6 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ पंजाब में सबसे ठंडा रहा।  वहीं पहाड़ों में  हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भारी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।  मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 12 से 15 जनवरी तक ‘यैलो अलर्ट’ रहेगा व इसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, पंजाब के बार्डर एरिया वाले कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी बताया गया है। आलम यह है कि ठंड का कहर पंजाब के हर हिस्से में नजर आ रहा है, पटियाला की बात की जाए तो वहां का न्यूनतम तापमान 3.8 जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंजाब भर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रिकार्ड हुआ है जोकि भारी ठंड बता रहा है।