Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

“दरिंदगी की सारी हदें पार: पिता ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर उसका मांस खाया, बेटी के खुलासे से दुनिया दंग

स्वीडन से सामने आई यह कहानी इंसानी क्रूरता और मानसिक आतंक की हदें पार कर देती है। जेमी ली एरो ने सार्वजनिक रूप से बताया कि जब वह महज 9 साल की थी, तब उसके पिता इसाकिन ड्रैबड ने अपनी प्रेमिका हेले क्रिस्टेंसन की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव के हिस्से खा लिए। डेली स्टार और LadBible की रिपोर्ट के अनुसार, इसाकिन खुद को शैतान का उपासक मानता था। नवंबर 2010 में उसने हेले का सिर धड़ से अलग किया, चाकू, आरी और कुल्हाड़ी से शरीर के टुकड़े किए और कुछ हिस्सों को पकाकर खाया। उसका इरादा सिर खाने का भी था।

हत्या से पहले हेले ने जेमी से कहा था-“यह आखिरी बार है जब मैं तुम्हारे लिए खाना बना रही हूं, क्योंकि इसाकिन मुझे मार देगा।” ह भविष्यवाणी सच साबित हुई। मामला सामने आने के बाद स्वीडन में सनसनी फैल गई। इसाकिन को दोषी ठहराकर सुरक्षित मनोरोग अस्पताल में रखा गया, जहां वह “पिशाच हत्यारा” के नाम से कुख्यात हुआ। उसने ब्लॉग और यूट्यूब के जरिए अपने अपराधों का बचाव किया, खुद को मानव-विरोधी बताया और खून से साइन की गई वूडू गुड़िया ऑनलाइन बेचने लगा। जेमी का बचपन पूरी तरह बर्बाद हो गया।

स्कूल में उसे “नरभक्षी की बेटी” कहकर तंग किया गया। मानसिक दबाव, सामाजिक नफरत और पिता की जेल मुलाकातों में की गई ब्रेनवॉशिंग ने उसे नशे की लत की ओर धकेल दिया। 15 साल की उम्र तक वह गंभीर रूप से नशे की आदी हो चुकी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेमी ने स्वीकार किया कि इस जघन्य अपराध के बावजूद वह अपने पिता से भावनात्मक रूप से पूरी तरह अलग नहीं हो पाई। उसके मुताबिक, “मैं जानती हूं कि उसने क्या किया, वह कितना घिनौना था, लेकिन वह मेरा पिता है। भावनाएं तर्क से अलग चलती हैं।”  बाद में, जब जेमी ने पिता को माफ करने की कोशिश की, तो जवाब में उसे एक घिनौना और धमकी भरा संदेश मिला। उसी पल उसे एहसास हुआ कि इस रिश्ते से खुद को पूरी तरह अलग करना ही उसकी मानसिक मुक्ति का रास्ता है। आज जेमी अपनी कहानी इसलिए साझा कर रही हैं ताकि लोग समझ सकें कि अपराध की सजा सिर्फ पीड़ित तक सीमित नहीं रहती, उसकी गूंज अगली पीढ़ी तक जाती है।