Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनवाई टली उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को दिया समर्थन Badrinath News: दान में हेराफेरी के आरोप में मंदिर समिति के कर्मचारी पर गिरी गाज, पुलिस हिरासत में प... बांकीपुर उपचुनाव: धोखाधड़ी मामले में वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर SC सख्त, ट्रस्ट और SIT को जारी किया नोटिस Ayodhya Ram Mandir Recruitment: राम मंदिर के लिए CEO पद की वैकेंसी, ऐसे भेजें अपना आवेदन अब पानी और बिजली से डिजिटल डीएनए की क्रांति, देखें वीडियो पासपोर्ट नागरिकता नहीं तो क्या हैः जस्टिस धूलिया चुनाव आयोग ने फॉर्म छह में किया बदलाव पूरा सिस्टम दोषियों को बचा रहा हैः अरविंद केजरीवाल

कोडरमा में दम घुटने से दंपती की मौत, रात में ठंड से बचने के लिए बोरसी जलाकर सोए थे

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर में गुरुवार रात बोरसी के धुएं के कारण दम घुटने से एक दंपती की मौत हो गई है. मृतक दंपती की पहचान वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकू और उनकी पत्नी कांति देवी के रूप में की गई है.

रात में कमरे में बोरसी जलाकर सोए थे दंपती

घटना के संबंध में मृत दंपती की बड़ी बहू जयंती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके ससुर वीरेंद्र शर्मा अपनी आंख संबंधित कुछ समस्या को लेकर सदर अस्पताल गए हुए थे. अस्पताल से वापस घर लौटने पर पूरा परिवार साथ में खाना खाया. जिसके बाद वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी कांति देवी रात के करीब 11:00 बजे अपने कमरे में सोने चले गए. अत्यधिक ठंड के कारण वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी कमरे में बोरसी जलाकर सोए हुए थे.

सुबह के वक्त कमरे में मृत मिले दंपती

दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे जब उनकी बहू झाड़ू लगाने के लिए अपने सास-ससुर के कमरे में पहुंची तो देखा कि कमरे में उनके सास और ससुर जमीन पर बेसुध अवस्था में गिरे हुए हैं. दोनों के नाक से खून निकल रहा था. जिसके बाद उसने शोर मचाकर अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया.

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मृतक वीरेंद्र शर्मा कोडरमा बाजार में अपनी सैलून चला कर अपना और परिवार का जीवन-यापन करते थे. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरी घटना को लेकर मृत दंपती के पुत्र से लिखित बयान लिया. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

थाना प्रभारी की पुष्टि

इस संबंध में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि दंपती की दम घुटने से मौत की बात सामने आई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा.