Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... अब होर्मुज में बंकर बस्टर बम गिराये पुडुचेरी राजनीति में अचानक बड़े भूचाल का संकेत तीसरा जहाज जग लाड़की भी मुद्रा बंदरगाह पहुंच गया पूरे देश के लिए एक नया खतरा इंदौर से सामने आया

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: धू-धू कर जला DMRC क्वार्टर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक घर में आग लगने से तीन लोगों के जिंदा जलने से मौत हो गई. दमकल विभाग को मौके से तीन जले हुए शव मिले हैं. आग डीएमआरसी के क्वार्टर में लगी थी. ये मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है. इस हादसे में पति-पत्नी और उनके एक बच्चे की आग में जलकर मौत हो गई.

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें रात 2:39 बजे डीएमआरसी क्वार्टर में घरेलू सामान में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद आग बुझाने के लिए तुरंत छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. बताया जा रहा है कि आग क्वार्टर के 5वें फ्लोर पर लगी थी. जब दमकल कर्मी अंदर पहुंचे तो वहां तीन लोगों के शव जली हुई अवस्था में पाए गए.

मृतकों की पहचान अजय (उम्र 42 वर्ष), नीलम (उम्र 38 वर्ष) और जान्हवी (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मंगलवार की सुबह 6:40 बजे आग बुझाने के बाद दमकल की सभी गाड़ियां वापस लौट गईं. रिपोर्ट के अनुसार, आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान में लगी थी. अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. इस आग के कारण कमरे में मौजूद पति, पत्नी और बच्चे की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई.

आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के राकेश नाम के एक कर्मचारी के हाथ में कट लगने से चोट आई. उन्हें इलाज के लिए जगजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.