Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं... दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों ... ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूर...

हरियाणा में ठंड का कहर जारी, आज भी शीतलहर का अलर्ट, खेतों में जमने लगा पाला…चिंता में किसान

 हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तो रात ही नहीं बल्कि दिन में भी लगातार तापमान गिर रहा है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। रात के समय महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय करनाल और कैथल जिले प्रदेश में सबसे ठंडे रहे, जहां अधिकतम तापमान केवल 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही खेतों में पाला जमने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वहीं हिसार व सिरसा में भी गहरा कोहरा पड़ सकता है। इनके अलावा अन्य स्थानों पर कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि महेंद्रगढ़ जिला व अन्य कई स्थानों पर तापमान नीचे जाने की वजह से खेतों में पाला भी जम सकता है। जिससे किसानों की फसलों में नुकसान हो जाएगा।

वहीं बीता दिन रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां प्रदेश के 9 जिलों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में रात को इतना पारा गिर गया कि अब खेतों में फसलों में पाला जमना शुरु हो गया है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।