Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

Attempted Robbery: सुनार की दुकान में लूट की कोशिश विफल, अलार्म बजते ही भागे चोर; पुलिस ने शुरू की नाकाबंदी, CCTV फुटेज खंगाल रही टीमें

गोहाना : गोहाना शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला शहर की गणेश मार्किट का है, जहां बीती देर रात चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार चोर देर रात गली के रास्ते दुकान तक पहुंचे और शटर तोड़ने का प्रयास किया। गली में आते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। हालांकि शटर तोड़ने में ज्यादा समय लगने के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मार्किट में निजी तौर पर लगाए गए राइडर की गश्त आ गई, जिसके चलते चोर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि चोरी की वारदात होने से पहले ही चोर भाग निकले। घटना के बाद दुकानदारों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं।

दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस की गश्त के बजाय उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए खुद पैसे खर्च कर निजी राइडर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि यदि निजी गश्त न होती तो चोर वारदात को अंजाम दे सकते थे। दुकानदारों का यह भी कहना है कि मार्किट में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती जा रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।