Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हाईवे के एलीवेटेड रोड पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी लिखने के मामले में पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

मामला कुछ दिन पहले का है, जब दिल्ली-देहरादून हाईवे के एलीवेटेड रोड पर अज्ञात लोगों ने स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर अंग्रेजी में एक विवादित संदेश लिखा था. संदेश में एक विशेष समुदाय के हाईवे पर प्रवेश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. लिखा था- ये रोड मुसलमान के लिए नहीं है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. मामला संवेदनशील होने के कारण हाईवे पर लिखे इन शब्दों को लेकर काफी हंगामा हुआ.

वीडियो बनाकर पुलिस को दी थी चुनौती

घटना के बाद NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हिंदू रक्षा दल से जुड़े हुए हैं. कार्रवाई के बीच ही आरोपियों के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे पुलिस और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते नजर आए थे. इन वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए दबिश तेज कर दी.

कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर देहरादून और आसपास के इलाकों में छापेमारी की. आखिरकार, नफरती संदेश लिखने वाली मुख्य आरोपी दो युवतियों और उनकी मदद करने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव पैदा करना और माहौल बिगाड़ना था. पुलिस ने कहा- जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है और नफरत फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.