Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राजस्थान रॉयल्स का मजेदार रैपिड फायर वीडियो वायरल: जानिए किस खतरनाक गेंदबाज से लगता है रवींद्र जडेजा... बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली 'गॉडफादर': शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर तक, जानिए किस गुरु ने तराशी इनकी एक... PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज न... अब UPI से बुक होगी 'बुर्ज खलीफा' की टिकट! NPCI ने UAE में शुरू की सुविधा, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुक... व्हाट्सएप वेब से अब सीधे होगी ग्रुप वीडियो कॉल; मिले 'कॉल ट्रांसफर' और 'वेटिंग रूम' जैसे शानदार फीचर... नाग पंचमी 2026: 17 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नाग देवता की पूजा का धार्... दवा के बावजूद बार-बार मिर्गी के दौरे? जानिए 'ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी' के शुरुआती संकेत और सही उपचा... सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग; खंडवा श्रीदादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का... जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ...

डिब्रूगढ़ में असम पुलिस ने सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध गोमांस के साथ लोग गिरफ्तार

  • पांचाली इलाके में हुई पुलिस छापामारी

  • तीन शातिर साइबर ठग भी पकड़े गये

  • प्रेस के कार्यक्रम में सर्वानंद सोनोवाल

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः असम के डिब्रूगढ़ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी चोरी और अवैध गोमांस व्यापार के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। रविवार सुबह पांचाली इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुख्यात मवेशी चोर मेराज खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से लगभग 162 किलोग्राम अवैध गोमांस बरामद किया है, जिसे वह ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते नावों से लाकर गुपचुप तरीके से बेच रहा था।

यह कार्रवाई असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 2021 के तहत की गई है, जो राज्य में धार्मिक स्थलों और हिंदू-बहुल क्षेत्रों में मवेशियों के वध और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है। इसी के साथ मोरीगांव पुलिस ने भी एक साल से फरार चल रहे तीन शातिर साइबर ठगों—मुख्तार हुसैन, बहरुल इस्लाम और मुस्ताक अहमद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में असम प्रेस संवाददाता संघ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और समाज का सजग प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।

सोनोवाल ने जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों को सनसनीखेज खबरों के बजाय सत्य और नैतिक रिपोर्टिंग को आधार बनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने माकुम और पनीटोला में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए नवनिर्मित कार्यालय भवन शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार का शासन मॉडल अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।