Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सड़क पर चीख-पुकार! ई-रिक्शा और बाइक में भीषण टक्कर, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को... Amit Shah Moga Rally News: पंजाब में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, अमित शाह ने 'आप' सरकार को घेरा; भ्रष्ट... Chatra Crime News: चतरा कोर्ट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम; पुलिस ... धनबाद में 'जहर' परोस रहे मिलावटखोर! दूध-पनीर और मसालों में मिलावट का गंदा खेल शुरू, खाद्य सुरक्षा वि... Dullu Mahto News: रैयतों ने भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, सांसद ने आरोपों को... नल जल योजना पर 'संग्राम'! भाजपा ने सड़क पर उतरकर बोला धावा, सत्तापक्ष ने किया पलटवार; जनता की प्यास ... Jharkhand IAS Assets: 155 आईएएस अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक, मुख्य सचिव के पास करोड़ों के फ्लैट; कई ... LPG का हाहाकार! गैस के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता, शिकायतों के बाद एजेंसियों पर प्रशासन का कड़ा पहरा;... Bokaro Crime News: बोकारो व्यवसायी को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस; ... झारखंड में गर्मी का 'टॉर्चर'! कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, लेकिन 15 मार्च से पलटेगा मौसम; आंधी-बार...

जन्मदिन के अगले ही दिन मातम: फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन, बैठक में पड़ा दिल का दौरा

बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. वो यूपी की फरीदपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. कल ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था. इसके बादसर्किट हाउस में उन्हें हार्ट अटैक आया और इलाज के दौरान आज मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि विधायक बरेली के सर्किट हाउस में पार्टी की एक मीटिंग में मौजूद थे. दोपहर में उनकी तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द हुआ. इससे वहां मौजूद अफसरों और सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई. बिना देर किए उन्हें शहर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसकी खबर मिलते ही बरेली जिले में शोक की लहर दौड़ गई

डॉ. श्याम बिहारी लाल सरल स्वभाव के नेता माने जाते थे. फरीदपुर क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. आम लोगों से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए वह जाने जाते थे. उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि कल तक मुस्कराते नजर आने वाले विधायक अब हमारे बीच नहीं रहे.

सर्किट हाउस में मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक

शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक बैठक चल रही थी. इसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में तेज दर्द उठा. पहले तो उन्होंने इसे हल्के में लिया लेकिन देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाने और एंबुलेंस की व्यवस्था की.

उन्हें फौरन मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. बताया गया कि डॉक्टरों ने सीपीआर समेत सभी जरूरी प्रयास किए लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका. कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी.

जन्मदिन के अगले दिन निधन

डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. गुरुवार को उनके समर्थकों और करीबियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. किसी ने नहीं सोचा था कि अगले ही दिन ऐसी दुखद खबर सुनने को मिलेगी. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार बीजेपी के विधायक चुने गए थे. वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे.

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी उनका सम्मान था. विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उनके निधन से बेहद दुखी हैं. बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. फरीदपुर क्षेत्र में लोग उनके घर और कार्यालय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

श्याम बिहारी लाल के परिवार में कौन-कौन?

डॉ. श्याम बिहारी लाल के परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा है. एक बेटी बरेली में ही रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर तैनात है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई.